एक जगह बस थोड़ी सी हो थक कर जहाँ सिमट कर सो ले
एक हो कोना इतना खाली जहाँ सिसक सिसक कर रो ले।
इतना सा ही असमान हो जिसके सारे तारे गिनले।
अपना भी कोई एक पता हो जहाँ लोग सब आये मिलने ।
तुमसे मेरा नाम जुड़ा हो लोग तुम्हे पहचाने मुझसे ।
सुबह सबेरे दर्शन तेरे और भला क्या मांगे तुझसे।
No comments:
Post a Comment